वृंदावन में बहुत सारे संत आपको भक्ति करते हुए मिल जाएंगे। बहुत सरे संतों का वीडियो अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा होगा। लेकिन उसमें से एक संत ऐसे हैं जिनसे मिलने के लिए बड़े-बड़े सितारे आते रहते हैं आपके मन में भी कभी ना कभी यह सवाल आता होगा कि हम वृंदावन के एक बड़े संत प्रेमानंद महाराज से कैसे मिल सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आपको किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा और आप उनसे कैसे मिल सकते हैं। प्रेमानंद महाराज हर रोज रात के 2:30 बजे अपने आश्रम के बाहर निकलते हैं जहां सड़कों के दोनों किनारे लोगों की खचाखच भीड़ भरी रहती है और रोड के बीचों बीच चलते हुए प्रेमानंद महाराज सभी भक्तों को दर्शन देते हैं। अगर आप भी चाहे तो वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास रात के 2:30 बजे जाकर प्रेमानंद महाराज का दर्शन कर सकते हैं। लेकिन बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि वह प्रेमानंद महाराज से अकेले में जैसे बड़े-बड़े सितारे मिलते हैं वैसे कैसे मिल सकते हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं की प्रेमानंद महाराज का आश्रम छोटा होने की वजह से वह एक साथ बहुत सारे लोगों को दर्शन नहीं दे पाते हैं उनसे एक साथ 30 से 35 लोग ही मिल पाते हैं इसीलिए उनसे अकेले में मिलने के लिए कुछ प्रक्रिया है जिसको पूरा करके आप उनसे मिल सकते हैं।
आईए जानते हैं कि किन प्रक्रियाओं को पूरा करके आप संत प्रेमानंद महाराज जी से मिल सकते हैं।
प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आपको उनके आश्रम श्री राधा के लिए कुंज में जाना होगा जो वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर भक्ति वेदांत हॉस्पिटल की ठीक सामने स्थित है। अगर आप प्रेमानंद महाराज जी से एकांत वार्ता करना चाहते हैं तो आपको उनके आश्रम से एक टोकन लेना होगा जिसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ते हैं वह टोकन लेने के लिए आपको रात के 2:30 बजे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाना होगा और साथ में अपना आधार कार्ड भी रखना होगा टोकन मिलने के बाद अगले दिन सुबह 6:30 आपको आश्रम पर पहुंचना होगा जहां आप अन्य भक्तों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिल सकते हैं।
प्रेमानंद महाराज का आश्रम वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास में ही स्थित है जहां जाने के लिए आपको इस्कॉन मंदिर से ऑटो भी मिल जाता है।




