हम आपको वृंदावन की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जान कर आपको एक बार उस जगह पर जाने का मन जरूर करेगा।
वृंदावन एक ऐसी जगह है जहां हर कोई घूमना चाहता है। वृंदावन में कहां जाता है कि जब तक बिहारी जी की कृपा नहीं होगी तब तक कोई भी वृंदावन की धरती पर पर नहीं रख सकता है।
हम आपको वृंदावन के कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जहां घूम कर या दर्शन करके आप धन्य हो जाएंगे।
वृंदावन के अंदर आज भी भगवान श्री कृष्णा रासलीला करने आते हैं।आप कभी भी अगर वृंदावन आते हैं तो हम जिन जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों पर आप एक बार जरूर जाइएगा।
1.बिहारी जी मंदिर
बांके बिहारी मंदिर की स्थापना 1864 में स्वामी हरिदास जी के द्वारा की गई थी जो भगवान कृष्ण के एक बहुत बड़े भक्त थे। ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त बिहारी जी का दर्शन करके उनसे जो भी मांगते हैं वह पूरा हो जाता है। इस मंदिर की एक खास बात है कि यहां हर 2 मिनट पर बिहारी जी के सामने पर्दा लगा दिया जाता है ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी वक्त से ज्यादा देर तक बिहारी जी की आंखें मिलती है तो वह अपने भक्तों के साथ चल देते हैं। और यही वजह है की हर 2 मिनट पर बिहारी जी के सामने परदा लगाया जाता है। जब कभी भी आप वृंदावन आए तो बिहारी जी का दर्शन जरूर करें क्योंकि वृंदावन में बिहारी जी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है अगर आप वृंदावन आते हैं और बिहारी जी का दर्शन नहीं करते हैं तो आपका आना व्यर्थ हो जाएगा।
2. मीराबाई मंदिर
मीराबाई का नाम आपने तो सुना ही होगा हम सभी जानते हैं कि मीराबाई भगवान श्री कृष्ण के कितनी बड़ी भक्त थी मीराबाई जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करती थी उसको देखकर लोग मीराबाई को पागल समझते थे। लेकिन आज मीराबाई की भक्ति इतनी प्रचलित है कि लोग मीराबाई की तरह भक्त बनना चाहते हैं। वृंदावन में आप जब आए तो मीराबाई मंदिर का दर्शन जरूर करें मीराबाई का मंदिर निधिवन के पास में ही स्थित है वहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होता है बहुत ही शांत रहता है जब आप मीराबाई की मंदिर में दर्शन करने जाएंगे तो आपको बहुत ही शांति का अनुभव होगा। ऐसा माना जाता है कि भगवान अपनी भक्ति से जितना जल्दी खुश नहीं होते उससे जल्दी वो अपने भक्तों के भक्ति को देख कर खुश हो जाते है। वृंदावन में भगवान की भक्ति के साथ-साथ उनके भक्तों की भक्ति भी जरूरी है इसलिए वृंदावन में मीराबाई मंदिर का दर्शन आप जरूर करें।
3.निधिवन
वृंदावन आप आए और भगवान कृष्ण के रासलीला वाली जगह न जाए यह कैसे हो सकता है। निधिवन वृंदावन में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है जहां की खास विशेषता है कि यहां रोज आधी रात को श्री कृष्णा और श्री राधा रास लीला करते हैं। और रासलीला के बाद रंग महल में शयन करते हैं। निधिवन एक जंगल की तरह है जहां हरे भरे पेड़ हैं जिसमें सबसे ज्यादा आपको तुलसी के पेड़ देखने को मिलेंगे जमीन की ओर झुके हुए मिलेंगे जो देखने में अद्भुत लगता है निधिवन परिसर के अंदर ही एक रंग महल है जहां भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी रासलीला के बाद विश्राम करते हैं। अगल-बगल के लोग ऐसा बताते हैं कि उन्हें रोज रात में पायल की घुंघरू की आवाज सुनाई देती है ऐसा माना जाता है कि कोई अगर निधि बन के अंदर चुप करके रात भर रुक जाता है तो वह सुबह को या तो पागल हो जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है।
4. प्रेम मंदिर
आप अगर यूट्यूब पर कभी शॉर्ट वीडियो या इंस्टाग्राम पर रियल देखते होंगे तो आपको कभी ना कभी प्रेम मंदिर का वीडियो जरूर मिला होगा। प्रेम मंदिर वृंदावन में स्थित है जो भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी को समर्पित है इसे जगतगुरु कृपालु महाराज ने बनवाया था। यह देखने में बहुत सुंदर मंदिर है वृंदावन में सबसे ज्यादा भीड़ प्रेम मंदिर में ही होता है। यह मंदिर सफेद इटालियन संगमरमर से बना है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है इस मंदिर के दीवारों पर भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की प्रेम लीलाओं के दृश्य उतारे गए हैं। जब आप प्रेम मंदिर के अंदर जाएंगे तो आपको जल्दी बाहर आने का मन नहीं करेगा क्योंकि यह मंदिर देखने में बहुत खूबसूरत लगता है अगर इस मंदिर में आप जाना चाहते हैं तो रात के समय इस मंदिर को घूमने का प्लान बनाएं क्योंकि रात में ही यह मंदिर आपको सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा।
5.इस्कॉन मंदिर
इस्कॉन मंदिर आपको बहुत सारे शहरों में देखने को मिलेगा। वृंदावन में भी प्रेम मंदिर के ठीक पास में आपको इस्कॉन मंदिर देखने को मिलेगा जो की बहुत खूबसूरत है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी को समर्पित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां आपको पूरा दिन प्रसाद खाने को मिलेगा। इस मंदिर में आपको सबसे ज्यादा विदेशी भक्त देखने को मिलेंगे क्योंकि इस्कॉन मंदिर की वजह से बहुत सारे विदेशी लोग हिंदू धर्म को अपना कर भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की भक्ति में डूबे हुए हैं। तो जब कभी भी आप वृंदावन जाएं तो इस्कॉन मंदिर जरूर जाएं क्योंकि यहां आपको प्रसाद भी मिलेगा और भगवान का दर्शन भी होगा। पूरा दिन मंदिर के अंदर कीर्तन चलते रहता है जिससे बहुत ही सुंदर मंदिर के अंदर नजारा होता है।
हमने आपको वृंदावन की पांच ऐसी जगह के बारे में बताया जहां आपको जाना चाहिए। ये पांचो जगह अपने आप में बहुत खूबसूरत है और वहां जाकर के आपको एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होगी।




